सुबह करीब दस बजे कुछ अभिभावक माडल स्कूल सेक्टर चार में पहुंचे और स्कूल पर अतिरिक्त चार्ज लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की ओर से अभिभावकों से डेवलपमेंट चार्ज व अन्य अतिरिक्त चार्ज मांगे जा रहे हैं। इसका पता चलने पर वहाँ और भी अभिभावक पहुंच गए। हंगामे के साथ ही वे स्कूल के अधिकारियों से बातचीत करने की मांग भी करने लगे। अभिभावकों के हंगामे की सूचना मिलने पर स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण खुराना वहां पहुंचे और बातचीत की। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि उनसे डेवलपमेंट चार्ज व अन्य अतिरिक्त चार्ज मांगे जा रहे हैं। जबकि सांपला, कलानौर स्थित माडल स्कूलों के अभिभावकों से डेवलपमेंट चार्ज नहीं लिए जा रहे है। जिससे उनमें रोष है। इसी रोष को वे यहां प्रकट कर रहे हैं। अभिभावकों की बात सुनकर प्रधानाचार्य ने उनको शांत रहने को कहा। साथ ही इस मामले में आला अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद अभिभावकों के तेवर कुछ ढीले हुए। वहीं, इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए उन्होंने अभिभावकों को वीरवार को बुलाया है। अभिभावकों ने बताया कि अब प्रधानाचार्य ने वीरवार को बातचीत के लिए बुलाया है। वीरवार को बातचीत होने की उम्मीद है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!