
रोहतक पुलिस द्वारा आज पुलिस लाईन में परेड़ का आयोजन किया गया है। परेड़ में जवानो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्रीमती मेधा भूषण को सलामी दी है। परेड़ में उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुण्डु, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डाक्टर रविंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सांपला श्री राकेश मलिक व उप पुलिस अधीक्षक श्री विरेंद्र सिंह उपस्थित थे। परेड़ में सभी थानों/चौकियों, पुलिस लाईन, कार्यालय पुलिस अधीक्षक आदि में तैनात जवानों ने भाग लिया है।
परेड में उपस्थित जवानो को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण ने कहा कि पुलिस जवान को तत्परता, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से अपनी ड्यूटी करनी चाहिए। नम्रतापूर्वक शिकायतकर्ता की शिकायत सुने व नियमानुसार कार्यवाही करे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे तथा अपनी मैडिकल जांच अवश्य कराए। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी। परेड मे जवानो द्वारा सशस्त्र अभ्यास किया गया।
