आज रोहतक भाजपा के पंकज शर्मा को बुध्दिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक एव जिला अध्यक्ष कार्यभार सौंपा गया, जिसके बाद पंकज ने रोहतक के सेक्टर 36 स्थित भाजपा मुख्यालय मंगल कमल मे श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर राघवेंद्र भारती जी से आशीर्वाद ले जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका की अध्यक्षता में शीर्ष नेतृत्व व मनीष ग्रोवर का धन्यवाद किया।
पंकज बोले जो भी जिम्मेदारी उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने दी है मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूंगा। बोले मैं अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष संगठन मंत्री एव माननीय मुख्यमंत्री और सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हू।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदय भान मलिक, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रमुख अमित बंसल, जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख संजय बल्हारा,रोशन मायना आदि उपस्थित रहे।

