Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत रजनी मेहता हत्याकांड: कई दिन बाद भी नहीं मिला शव, बवाना तक नहर खंगाली; कर्ज के दबाव में मर्डर की साजिश का खुलासा

पानीपत के रजनी मेहता हत्याकांड में वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस को महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पानीपत से दिल्ली के बवाना तक पैरेलल नहर को खंगाला, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। आज फिर गोताखोरों की कई टीमें नहर में रजनी की तलाश करेंगी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गौरव पर एविएटर गेम में हार के कारण कर्ज बढ़ता जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसने रजनी से करीब 2 लाख रुपये उधार लिए थे। रजनी द्वारा पैसे वापस मांगने का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची।
जांच के अनुसार, 9 सितंबर को गौरव रजनी को पैसे लौटाने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद रजनी लापता हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने रजनी से सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को पैरेलल नहर में फेंक दिया।

Exit mobile version