Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत के हैंडलूम प्रोडक्ट की मांग इजराइल में , इजराइल के खरीददार बोले ,चाइना पर नहीं, भारत पर विश्वास

पानीपत जिले में बने हैंडलूम प्रोडक्ट की विदेशों में लगातार मांग बढ़ रही है। इजराइल के साथ एक्सपोर्ट मार्किट के रिश्ते और मजबूत होते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण पानीपत में बने हैंडलूम प्रोडक्ट की क्वालिटी है।

पानीपत में हर दिन इजराइल से बायर्स पहुंच रहे हैं और एक्सपोर्ट की मार्केट में उछाल आया है। गुरुवार को भी इजराइल से खरीददारों का एक ग्रुप भारत पहुंचा। यहां वे सीधा पानीपत पहुंचे। वह काबड़ी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बायर्स, एक्सपोर्टर विनोद धमीजा के यहां आए। यहां उन्होंने माल की सैंपलिंग देखी।

पिछले दिनों पानीपत के उद्योगपति विदेशों में लगने वाले व्यापार मेले में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने हैंडलूम और टेक्सटाइल के प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई थी। यहां उनके प्रोडक्ट को काफी पसंद किया गया। जिसके चलते विदेशों से ऑर्डर लगातार उनके पास आ रहे हैं और पहले के मुकाबले अब इजराइल देश से एक्सपोर्ट मार्केट में संबंध अच्छे बनते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इंडिया में बनने वाले हैंडलूम और टेक्सटाइल के प्रोडक्ट की क्वालिटी चाइना में बनने वाले प्रोडक्ट से काफी अच्छी है और चाइना के लोगों पर वह भरोसा भी नहीं करते हैं, लेकिन भारत के प्रोडक्ट कि जो क्वालिटी उन्हें दिखाई जाती है, उसी क्वालिटी के प्रोडक्ट उन्हें माल की डिलीवरी होने पर मिलते हैं। जबकि यहां के उद्योगपति भी क्वालिटी को मेंटेन रखते हैं और भारत के लोग पर वह भरोसा भी रखते हैं।

पानीपत एक्सपोर्ट मार्केट के एक्सपोर्टर विनोद धमीजा ने बताया कि उन्हें विदेशों में लगने वाली प्रदर्शन से काफी फायदा हुआ है। एक्सपोर्ट में एकदम उछाल भी आया है और पहले के मुकाबले इस बार दिवाली पर अच्छे ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

अब खरीददारों की मांग है जो प्रोडक्ट केवल चाइना में बनते हैं, उन्हें भी भारत तैयार कर एक्सपोर्ट करें। इजराइल खरीददार उद्योगपतियों की हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version