Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, घायल पति PGI रेफर; निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहा था दंपती

पानीपत में डाहर बाइपास चौक पर नई शुगर मिल के पास शनिवार को बाइक सवार पति-पत्नी और बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बच्ची बाल-बाल बच गई। गंभीर रूप से घायल दंपती को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

जबकि गंभीर हालत में युवक को रोहतक PGI रेफर कर दिया। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं, इसराना थाना पुलिस ने मृतका के देवर के बयानों के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह गांव जागसी तहसील गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई राहुल (32) अपनी पत्नी आरती (30) और बेटी सिया के साथ गोहाना से पानीपत सिवाह स्थित अस्पताल में दवाई लेने आए थे।दरअसल, भाभी के पेट दर्द का इलाज पानीपत के इसी निजी अस्पताल से चल रहा है। दवाई व परामर्श लेने के लिए शनिवार सुबह तीनों बाइक पर सवार होकर पानीपत पहुंचे थे। साथ में वह खुद भी अपनी दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहा था।

जब वे पानीपत से लौट रहे थे, रास्ते में डाहर बाइपास चौक के पास नई शुगर मिल के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

Exit mobile version