रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर निवासी इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड मामले में दोनों परिवारों के बीच पंचायती तौर पर कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई है। इसके बाद मुस्कन के पिता सुखबीर सिंह की तरफ से थाना बहुअकबरपुर में शीलू के परिवार पर 31 अगस्त तक कार्रवाई न करने को लेकर लिखित में दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने 31 जुलाई की शाम को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुस्कान के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। हालांकि पंचायतों के बाद 12 अगस्त तक शीलू व उसके परिवार पर कार्रवाई न करने के लिए पुलिस को लिखित में दिया गया था।
गांव बहुअकबरपुर व गांव फरमाना के बीच 11 अगस्त को पंचायत हुई, जिसमें शीलू बल्हारा का परिवार व मृतका मुस्कान का परिवार मौजूद रहा। दोनों के बीच पंचायती तौर पर 4 मांगों को लेकर सहमति बनी, जिसके बाद फरमाना की पंचायत ने शीलू के परिवार को 31 अगस्त तक का समय दिया है।
मुस्कान बल्हारा के पिता सुखबीर ने 11 अगस्त को हुई पंचायत के बाद थाना बहुअकबरपुर जाकर लिखित में एसएचओ को दिया कि 31 अगस्त तक शीलू के परिवार पर कोई कार्रवाई न की जाए। शीलू के परिवार को यह समय इसलिए दिया गया कि जो पंचायत में निर्णय हुआ, उसे पूरा किया जा सके।

मुस्कान बल्हारा के पिता सुखबीर ने 11 अगस्त को हुई पंचायत के बाद थाना बहुअकबरपुर जाकर लिखित में एसएचओ को दिया कि 31 अगस्त तक शीलू के परिवार पर कोई कार्रवाई न की जाए। शीलू के परिवार को यह समय इसलिए दिया गया कि जो पंचायत में निर्णय हुआ, उसे पूरा किया जा सके।
पंचायत के दौरान फरमाना गांव की पंचायत ने शीलू बल्हारा के परिवार को माफ करते हुए शीलू के बेटे के नाम जमीन व एफडी करने की शर्त रखी थी। इन्हीं शर्तों को पूरा करने के लिए समय दिया गया है। अगर 31 अगस्त तक शीलू के बेटे के नाम जमीन व एफडी नहीं होती है, तो दोबारा मामले में पंचायत हो सकती है।
गांव के बाहरी क्षेत्र में बने करीब 450 गज के मकान को शीलू के बेटे के नाम करवाने की मांग रखी गई, जिस पर गांव बहुअकबरपुर की पंचायत ने सहमति जताई।
गांव फरमाना की पंचायत ने मांग रखी कि एकेडमी बनाने के लिए जो 4 बीघा जमीन खरीदी गई थी, वह भी शीलू के बेटे के नाम की जाए। इस पर भी गांव बहुअकबरपुर की पंचायत ने सहमति जता दी।
