Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पंचायती राज उपचुनाव 15 जून को:इसी दिन नतीजे, 24 से 30 मई तक नामांकन, 20 से ज्यादा गांवों में सरपंच-पंच चुनेंगे

रोहतक में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 जून को एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिन क्षेत्रों में चुनाव होंगे, उन सभी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के दौरान 24 से 30 मई तक नामांकन किए जाएंगे, जबकि 25 और 29 मई को अवकाश रहेगा। नामांकन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है।

31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जून होगी और दोपहर बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रोहतक जिले के सांपला खंड के गांव अटियाल और कलानौर खंड के गांव बनियानी में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों के पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे।

जिले के लाखनमाजरा खंड की ग्राम पंचायत इंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 9, ग्राम पंचायत लाखनमाजरा के वार्ड नंबर 18 और ग्राम पंचायत सुंदरपुर के वार्ड नंबर एक, रोहतक खंड की ग्राम पंचायत कहानी साढ़े सात के वार्ड नंबर 6 के पंच के लिए उपचुनाव होंगे।

ग्राम पंचायत मुंगाण के वार्ड संख्या एक, ग्राम पंचायत मकडौली कलां के वार्ड संख्या 15, ग्राम पंचायत कंसाला के वार्ड 5 व 10, ग्राम पंचायत आसन के वार्ड संख्या 5, 8 व 9, ग्राम पंचायत घुसकानी के वार्ड संख्या 6, ग्राम पंचायत खिड़वाली के वार्ड संख्या 13, ग्राम पंचायत सिंहपुरा खुर्द के वार्ड संख्या 5 तथा ग्राम पंचायत सांघी के वार्ड संख्या 16, सांपला खंड के ग्राम पंचायत इस्माइला 9बी के वार्ड संख्या 13 में पंच के लिए उपचुनाव होगा।

ग्राम पंचायत मोरखेड़ी के वार्ड संख्या 11 तथा महम खंड की ग्राम पंचायत अजायब के वार्ड संख्या 13, ग्राम पंचायत अजायब खास के वार्ड संख्या 4 व 5, ग्राम पंचायत निंदाना खास के वार्ड संख्या 7 व ग्राम पंचायत सीसर खास के वार्ड संख्या 5 के लिए पंच पदों के लिए चुनाव होंगे।

Exit mobile version