Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भैंस चोरी पर पंचायत:प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम, ग्रामीणों ने कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करेंगे

रोहतक के मकड़ौली कलां गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनकी भैंस चोरी हो गई। पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। वे पहले एसपी से मिले थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो वे टोल पर जाम लगा देंगे। डीसी से मिलने के लिए भी समय मांगा गया है। उनसे भी मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गांव मकड़ौली कलां निवासी सुमेर ने बताया कि उसकी भैंस घर के बाहर बंधी थी। पहले वह गर्मी में सोता था, लेकिन गर्मी के कारण घर के अंदर सो गया। रात करीब 2 बजे चोरों ने भैंस खोल ली और तालाब के पास एक वाहन में डालकर ले गए। 4 लोग उसकी भैंस चोरी करने आए थे। पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज तक वह पुलिस से परेशान हो रहा है।

गांव मकड़ौली निवासी मीना मकड़ौली के यहां समय-समय पर भैंस चोरी होती रहती हैं। कई घरों से भैंस चोरी हो चुकी हैं। अब हथियारबंद बदमाशों ने भैंस चोरी कर ली हैं। गांव के सरकारी बस्ते भी चोरी हो गए हैं। वह एसपी से मिला, उन्होंने आश्वासन दिया।

जिसके बाद डीएसपी और एसएचओ को भी भेजा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर अब कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना हो जाएगी। प्रशासन को 3 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद गांव ने रविवार को रोड जाम करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version