Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कल पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे मीटिंग: 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई, सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे

रोहतक में 20 दिसंबर को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में बैठक की जाएगी। इस बैठक के एजेंडा में 15 शिकायतें शामिल की गई है।

रोहतक उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

उन्होंने कहा कि बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री शिकायतों की सुनवाई करेंगे और संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के बारे में दिशा-निर्देश देंंगे। सभी उच्चाधिकारी बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version