Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारत के खिलाफ जहर उगल रहे पाकिस्तानी, झूठ फैलाने वाले इन यूट्यूब चैनलों के खिलाफ सरकार का कड़ा एक्शन

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए यूट्यूब चैनलों का खूब इस्तेमाल कर रहा था। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान कुल 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आतंकी हमले के बाद भारत किसी भी मरव्वत के मूड में नहीं है। सीमा से लेकर साइबर स्पेस पर भारत की सख्त नजर है। इस बार भारत कोई ढील देने के मूड में नहीं है। दरअसल पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया में फेक विडियोज की बाढ़ आ गई है। भारतीय सेना को भी फेक विडियोज के जरिए टारगेट किया जा रहा है और ऐसे विडियो फैलाए जा रहे हैं जिससे देश में लोगों का सुरक्षा को लेकर भरोसा टूटे। भारतीय सेना सिर्फ एलओसी पर ही पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का करारा जवाब नहीं दे रही बल्कि सोशल मीडिया स्पेस में भी एक ‘जंग’ लड़ रही है।

कुछ ही घंटों के बाद अलग अलग सोशल मीडिया हैंडल से फेक नेरेटिव गढ़ने के लिए विडियो पोस्ट होने लगे। ये काम पाकिस्तान की आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस) की तरफ से होता आया है। आईएसपीआर पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेस की मीडिया और पब्लिक रिलेशंस विंग है। ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के अंडर काम करती है।

सूत्रों के मुताबिक पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से फेक विडियो प्रसारित हो रहे हैं उसे लेकर भारतीय सेना की टीम भी पूरी तरह सतर्क है और लगातार ऐसे फेक और गलत जानकारी वाले विडियो की पहचान कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कहा गया है कि जैसे ही किसी विडियो की शिकायत मिल रही है तो उस पर जल्द से जल्द एक्शन सुनिश्चित करें। कई विडियो को हटाने के लिए शिकायत दी गई है और कई यू-ट्यूबर्स के चैनल को भारत में ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है।

कई विडियो हटाए गए हैं और कई यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए हैं। वैसे आईटी एक्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी शिकायत का 36 घंटे में जवाब दे सकते हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक अभी स्थिति सामान्य नहीं है और एक गलत जानकारी भी माहौल खराब कर सकती है। इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि जो भी शिकायत मिल रही है उस पर तुरंत एक्शन लें। सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर जब कोई ऐसा विडियो आता है जिसे देखकर लगता है कि गलत हो सकता है तो पहले उसे वेरिफाई करते हैं, उसका ओरिजन ढूंढते हैं और फिर शिकायत करते हैं।

इसमें 3 से 4 दिन का वक्त लग जाता है। लेकिन अभी जिस तरह के विडियो आ रहे हैं और जितने ज्यादा, जिस स्पीड से आ रहे हैं, उसमें एक्शन लेने में ज्यादा वक्त नहीं दिया जा सकता क्योंकि पाकिस्तान फेक नेरेटिव गढ़ रहा है और उसे हम इसमें जीतने नहीं दे सकते। सूत्रों ने बताया कि इसलिए सरकार की तरफ से कहा गया है कि जो भी हैंडल नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है उसे तुरंत ब्लॉक करें। मॉनेटाइजेशन (ज्यादा व्यू मिलने पर कमाई में हिस्सा मिलना ) की वजह से भी फर्जी विडियो की बाढ़ आ गई है, वे भड़काऊ होते हैं और जल्दी वायरल होते हैं।

Exit mobile version