Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब में पाकिस्तान का फिर हमला:पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन अटैक किया, भारत ने आसमान में ही मार गिराए; 10 शहरों में ब्लैकआउट

पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार देर रात पंजाब के पठानकोट में ड्रोन और मिसाइलों से मल्टीपल अटैक किए गए। एयरबेस को भी टारगेट किया गया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बठिंडा, जालंधर और चंडीगढ़ में ड्रोन अटैक का अलर्ट जारी किया गया है।

हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, मोहाली, चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात भी पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। इन ठिकानों पर 5 एयरबेस और 6 कैंट हैं। कई जगह पाकिस्तानी रॉकेट के मलबे भी मिले हैं।

उधर, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बड़ी संख्या में एयरफोर्स के F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। F-16 और JF-17 लाहौर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं।

वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी।

लुधियाना में ब्लैकआउट किया गया

मोहाली में नो फ्लाइंग जोन घोषित

पंजाब के बठिंडा, जालंधर और चंडीगढ़ में ड्रोन अटैक का अलर्ट जारी किया गया है।

गुरदासपुर में ब्लैकआउट किया गया

चंडीगढ़ में सायरन बज रहे

पंचकूला में भी ब्लैकआउट किया गया

जालंधर में कंप्लीट ब्लैकआउट

कपूरथला में भी ब्लैकआउट किया गया

कपूरथला में भी ब्लैकआउट किया गया

अमृतसर में ब्लैकआउट किया गया

Exit mobile version