Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

PAK vs SL Match: पाकिस्तान को चारों खाने चित कर चैम्पियन बना श्रीलंका, फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से रौंदा!!

कल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हरा दिया और एशिया कप पर अपना कब्जा कर लिया। श्रीलंका ने छठी बार Asia Cup खिताब को अपने नाम किया है, दूसरी तरफ Pakistan को तीसरी बार Final मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप को अपने नाम किया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।

171 रनों के Target का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में महज 147 रन ही बना पाई। इस वजह से पाकिस्तान को 23 रनों से इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की जीत के हीरो वानिंदू हसारंगा रहे, जिन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर Match का रुख स्कोर श्रीलंका की ओर कर दिया। Toss जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने महज 58 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे।

उसके बाद वानिंदू हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने 58 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा। हसारंगा ने 21 बॉल पर 36 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है। हसारंगा के आउट हो जाने के बाद राजपक्षे ने भी तूफानी पारी खेलने शुरू कर दी। जिस वजह से श्रीलंका छह विकेट पर 20 रनों में 170 रन बना पाया। भानुका राजपक्षे 45 बॉल पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में इन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अब तक श्रीलंका 5 बार एशिया कप जीत चुकी थी, पहले व 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, मे भी चैंपियन बनी थी।

अब उन्होंने छठे एशिया कप पर भी कब्जा कर लिया। भारत भी 7 बार एशिया कप जीत चुका है. जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाबर आजम 5 और फखर ज़मान जीरो पर Out हो गए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान पारी को संभालने की कोशिश की। उसके बाद इफ्तिखार अहमद भी 32 रनों के स्कोर पर आउट हो गए, उस दौरान Net Run Rate रन रेट का प्रेशर पाकिस्तान पर काफी बढ़ गया था।

बाद में मोहम्मद रिजवान भी 55 रनों पर आउट हो गई।जिसके बाद पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले से लगभग पूरी तरह बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में 32 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने यह रन नहीं बनाने दिए।

Exit mobile version