रोहतक स्थित डीएलएफ कॉलोनी में पहाड़ा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटनास्थल को देखकर साफ हो रहा है कि किस तरह उसकी हत्या हुई है। मृतक डीएलएफ कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जिसका शव शनिवार सुबह घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

मृतक की पहचान पहाड़ा मोहल्ला निवासी करीब 43 वर्षीय किशन शर्मा के रूप में हुई है। जो करीब 4-5 दिन से डीएलएफ कॉलोनी में रहने के लिए आया था। मृतक के सिर व गले पर चोट के निशान हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि उसके सिर व गर्दन पर तेजधार हथियार, हथोड़ा व तवा आदि से हमला किया गया है। वहीं मृतक के पांव भी टी-शर्ट से बंधे हुए थे। जिससे साफ है कि हत्या में एक नहीं अधिक लोग शामिल थे। जिन्होंने उसकी रंजिशन बेरहमी से हत्या की है।

घर में बिखरा हुआ खून से यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक बचने के लिए काफी प्रयास किए होंगे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मकान के रसोईघर से लेकर अंदर कमरे तक खून बिखरा हुआ पड़ा है। जिससे अनुमान लगाया गया कि पहले किशन शर्मा पर रसोई घर में हमला हुआ और बाद में उसे अंदर कमरे में लेकर जाया गया। जहां पर उसकी हत्या कर दी। अंदर कमरे में ही उसका शव पड़ा हुआ मिला है।

पास के ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चिल्लाने की आवाज आ रही है। उससे पहले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक स्कूटी पर दो युवक आए हैं। यह स्कूटी मृतक के मकान के बाहर रुकी। युवक अंदर भी गया, लेकिन वापस आता दिखाई नहीं दे रहा। इसके बाद घर से चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दी। एक पड़ोसी का कहना है कि आवाजें आ रही थी जब मैंने जाकर गेट खुलवाने की कोशिश की तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला और आवाज भी शांत हो चुकी थी।आसपास के लोग वहां पर गए। लेकिन अंदर से मकान बंद मिला। इसलिए वे वापस आ गए।

लोग उसके साथ रहने वाली लिव इन पार्टनर पर आरोप लगा रहे है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। किशन की हत्या की सूचना भी पुलिस को उसी महिला ने दी थी। पुलिस ने मकान से उस महिला को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

लिव इन पार्टनर को हिरासत में लिया

मृतक की बहन सीता रानी ने बताया कि किशन शर्मा पर दुष्कर्म व अपहरण का मामला भी दर्ज हो रखा है। वह अपराधी प्रवृत्ति का था। जिसके कारण वह जेल में भी बंद रहा। कुछ ही समय पहले वह जेल से बाहर आया था। किशन का उनके साथ ही अधिक संपर्क नहीं था। इसलिए उन्हें भी सुबह ही पता चला कि किशन की हत्या हो गई। जिसके बाद वे पहुंची हैं।

सीता रानी ने बताया कि किशन शर्मा की शादी वर्ष 2008-2009 में हुई थी। इसके बाद उन्हें दो बच्चे भी हुए, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई। शादी के करीब चार-पांच साल बाद ही वर्ष 2013 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद किशन अपराध में संलिप्त होने के चलते जेल में भी काफी समय रहा है।

किशन शर्मा ने अब बोम्बे म्यूजिकल ग्रुप अक्कड़-बक्कड़ सीरियल वाले के नाम से जागरण पार्टी व म्यूजिकल स्कूल किया हुआ था। जिसके लिए उसने किराए पर मकान भी लिया। पिछले करीब चार-पांच दिन से ही मृतक यहां रहने के लिए आया था और इसी बीच अब उसकी हत्या कर दी गई।

-एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यहां किशन शर्मा मृत अवस्था में मिला। प्राथमिक जांच के अनुसार रंजिशन इसकी तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज करके जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!