रोहतक के गांव सीसर खास निवासी नवीन ने महम थाने में मर्डर की शिकायत दी है। उसने बताया कि वह शराब ठेके पर देखरेख का काम करता है। ठेका गांव सीसर-बड़ेसरा रोड पर है। रविवार रात को उसका भाई सुनील कुमार ठेके पर देखरेख के लिए बाइक से गया था।

नवीन ने बताया कि इसी दौरान गांव सीसर खास के ही करीब 10 लोगों ने उसका रास्ता रोका और गोलियां मारीं। सुनील के सिर समेत अन्य अंग पर गोलियां लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका-ए-वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सचिन उर्फ भोलू, बलराम उर्फ मोंटी, सोहन उर्फ सोनू, अजय, अंकित, विजय, कृष्ण, सुनीता, सचिन, केला, पूर्व सरपंच जयभगवान, शमशेर और अन्य सभी निवासी गांव सीसर खास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि करीब 4 साल पहले गांव सीसर खास निवासी मोहनदास का मर्डर किया था। उस केस में मृतक सुनील सहित 4 आरोपी थे। इन्हें जेल हुई थी। करीब 5-6 महीने पहले ही आरोपी जेल से बाहर आए हैं। 4 साल पहले हुए मर्डर की रंजिश में ही सुनील का मर्डर हुआ है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!