Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रेन से कट कर व्यक्ति की दर्दनाक मौत:सिर धड़ से हुआ अलग; ट्रैक पर पड़े मिले शव के टुकड़े

रोहतक में गांव खरैंटी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसके शव के टुकड़ों में कट गया। शरीर के अलग अलग अंग रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खरैंटी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि अंबाला रूट की ट्रेन डायवर्ट की गई थी। उसकी चपेट में यह व्यक्ति आ गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। वहीं अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस ने आसपास के थानों में इसकी सूचना दे दी है। ताकि पहचान हो सके। मृतक के शव को शवगृह में रखा गया है। वहीं मृतक नीली शर्ट, हल्के भूरे रंग की लोअर पहने हुए है।

Exit mobile version