Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दर्दनाक: जीजा साले को बाइक ने मारी टक्कर 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; 1 की मौत 3 घायल

रोहतक के गांव फरमाणा खास निवासी बंटी ने महम पुलिस थाने में एक्सीडेंट की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके चाचा की लड़की प्रवीण की शादी करीब 8 साल पहले सोनीपत के गांव बनवासा में हो रखी है। 11 जुलाई को उसके चाचा की लड़की प्रवीण अपने पति विजय के साथ अपने मायके में आई हुई थी।

इसके बाद वह अपने जीजा विजय व चचेरे भाई नवीन के साथ तीनों गांव फरमाणा से सैमाण रोड की तरफ घूमने गए थे। इसी दौरान तीनों का कुएं पर नहाने का मन हुआ तो बंटी अपने जीजा विजय व चचेरे भाई नवीन को सैमाण रोड पर ही छोड़कर नहाने का समान लेने चला गया।

बंटी ने बताया कि जब वह रात करीब साढ़े 8 बजे वापस आ रहा था तो देखा कि उसका भाई नवीन व जीजा विजय रोड के किनारे बैठे थे। इसी दौरान गांव सैमाण की तरफ से एक मोटरसाइकिल आई, जिस पर 2 युवक सवार थे।

मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए नवीन व विजय को सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण विजय व नवीन को काफी चोटें लगी। वहीं मोटरसाइकिल सवार आगे चलकर गिर गए। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गांव फरमाणा निवासी जतिन व रोहित भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट वाहन का इंतजाम करके चारों घायलों को उपचार के लिए महम अस्पताल में भर्ती करवाया। महम अस्पताल से विजय व नवीन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसके जीजा विजय ने दम तोड़ दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। उन्होंने बताया कि उसके जीजा विजय कार मैकेनिक थे और वे दो बच्चों के पिता थे। बड़ा लड़का करीब 6 साल का और छोटी बेटी करीब 2 साल की हैं।

महम थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव फरमाणा में मोटरसाइकिल ने दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों को चोटें आई है। जिसके बाद मृतक विजय के साले बंटी की शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version