Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पहरावर जमीन मामला:अब 5 साल में करना होगा शिक्षण संस्थान का निर्माण, 5 % वृद्धि के साथ सालाना देनी होगी 2 लाख लीज राशि,तीन सड़क लगेंगी जमीन के साथ

रोहतक में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के नाम लीज एग्रीमेंट नगर निगम ने मंगलवार को सौंप दिया। नगर निगम आयुक्त और संस्था के बीच एग्रीमेंट की कॉपी का आदान-प्रदान किया गया। चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में सौंपे एग्रीमेंट में पिछली शर्तों में भी बदलाव किया है। कुल 15.37 एकड़ का लीज एग्रीमेंट बनाया है। इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे। एग्रीमेंट को गोपनीय रखा जा रहा है।

इसमें 14 साल पहले किए एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार कई बदलाव किए हैं। यह पट्‌टानामा 33 साल के लिए होगा। कांग्रेस कार्यकाल में जहां 2 साल में शिक्षण संस्थान बनाने का समय सुनिश्चित किया था। अब 5 साल का कर दिया है। जो लीज राशि सालाना तौर पर जमा करवानी थी, वह कांग्रेस कार्यकाल में एक लाख रुपए सालाना थी। अब सालाना दो लाख देनी होगी। हर साल 5 फीसदी की इस राशि में बढ़ोतरी भी होगी।

यदि संस्था 5 साल में शिक्षण संस्थान का पूरा निर्माण नहीं कर पाती है तो इसे 5 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। गौड़ संस्था पदेन सचिव एंव प्रिंसिपल डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि अब संस्था की ओर से आगामी 5 वर्ष में इस जमीन पर शिक्षण संस्थान बनाने का काम करवाया जाएगा।

लीज एग्रीमेंट के मुताबिक अब जमीन को एक ही हिस्से में चौकोर काटा है। पहले यह तीन टुकड़े में थी। पहले वाली जमीन पर हाईटेंशन तार भी गुजर रही थी। अब तीन सड़कें भी लगेंगी। इसमें एक सड़क 45 मीटर की होगी तो दो अन्य सड़कें 24-24 मीटर की होंगी

Exit mobile version