Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मदीना टोल पर भराण गाँव के ग्रामीणों से वसूली पर आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

महम उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भराण जिन्दराण के ग्रामीणों ने मदीना टोल प्लाज़ा पर लगने वाले टोल टैक्स से छूट की मांग को लेकर एसडीएम महम को एक ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाज़ा गाँव की सीमा से बेहद पास स्थित है, फिर भी स्थानीय निवासियों से टोल वसूला जा रहा है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है।

गाँव की सीमा से महज 1.5 किमी दूर है टोल

ग्राम पंचायत द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, मदीना टोल प्लाज़ा भराण गाँव की सीमा से मात्र 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक कामकाजों, खेती-किसानी और व्यापारिक गतिविधियों के सिलसिले में हर दिन इस मार्ग से कई बार गुजरना पड़ता है। प्रतिदिन टोल टैक्स चुकाने के कारण ग्रामीणों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे आए दिन टोल कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी व झगड़े का खतरा बना रहता है।

पड़ोसी गाँवों को छूट, भराण के साथ भेदभाव क्यों?

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग पत्र में स्पष्ट किया है कि आसपास के अन्य सभी नजदीकी गाँवों जैसे मदीना, मोखरा, बलम्बा, खरकड़ा और अजायब के निवासियों को टोल प्लाज़ा पर पूर्ण छूट (टोल फ्री) दी गई है। ऐसे में केवल भराण गाँव के लोगों से टोल वसूलना प्रशासनिक भेदभाव को दर्शाता है।

जल्द समाधान की अपील

समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत सरपंच व मोजिज व्यकितियो की ओर से एसडीएम से अपील की गई है कि आसपास के अन्य गाँवों की तर्ज पर भराण गाँव के वाहनों के लिए भी मदीना टोल प्लाज़ा को तुरंत प्रभाव से टोल-फ्री घोषित किया जाए।

Exit mobile version