Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में 4 दिन से बिजली नहीं आई तो फूटा गुस्सा, JE की पिटाई; महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हरियाणा के फरीदाबाद में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) पर एक महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं भी भड़क गईं। उन्होंने JE का कॉलर पकड़कर खींचा और उसके साथ धक्का-मुक्की की। घटना के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

गुरुवार शाम चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओं और कॉलोनी के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) शिवकुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक महिला ने उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं JE से कहती सुनाई दे रही हैं, “कौन है तू… हाथ कैसे लगाया?” इस दौरान महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर JE शिवकुमार को वहां से निकाला।
वहीं, JE शिवकुमार ने महिला के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे केवल बिजली आपूर्ति की समस्या सुनने के लिए इस्माइलपुर क्षेत्र में गए थे। उनके मुताबिक, महिलाओं ने गुस्से में आकर उन पर झूठे आरोप लगाए और विरोध के दौरान यह घटना हुई।

फरीदाबाद के इस्माइलपुर निवासी महरपाल ने बताया कि पूरे एरिया में लगातार 4 दिन से बारिश हो रही है। बारिश होने के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। कई बार शिकायत सुनने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बिजली न आने से पीने के पानी तक के लिए तरशना पड़ रहा है। पैसे देकर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। कई दिनों से बच्चे भी स्कूल नहीं गए हैं। अब उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

समस्याओं के समाधान को लेकर इस्माइलपुर-पल्ला रोड पर लोग गुरुवार शाम इकट्ठा हो गए। महिलाओं ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। इसी दौरान बिजली निगम पल्ला डिवीजन के JE शिवकुमार भी वहां पहुंच गए। इसी बीच महिलाओं ने जेई पर अभ्रदता और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

Exit mobile version