Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

150 रुपये में ऑनलाइन जहर मंगवाकर दही में मिला पति को खिला दिया, प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, गिरफ्तार

प्यार में अंधी एक महिला ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। उसने ऑनलाइन एप के माध्‍यम से 150 रुपये में सल्‍फास की गोली मंगाई। पति को दही में जहर मिलाकर खिलाया, लेकिन वो बच गया। अगले दिन खिचड़ी में मिलाकर जहर दिया। इस बार पति की मौत हो गई। ससुराल वालों को वारदात की भनक तक नहीं लगी।

इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ घूमने-फिरने लगी। पति की मौत का उसे थोड़ा भी दुख नहीं था। बहू की हरकतें देखकर सास को बहू पर शक हुआ। उसने 24 जुलाई को पुलिस से शिकायत की।

25 जुलाई को पुलिस ने बहू और प्रेमी को गिरफ्तार करके पूछताछ की। तब हत्या का मामला सामने आया। मामला टूंडला थाना क्षेत्र के उलाऊ गांव का है। पत्नी ने पहली बार 13 मई और दूसरी बार 14 मई को जहर दिया था।

उलाऊ गांव का सुनील (32) मजदूरी करता था। उसकी शादी 12 साल पहले शशि (30) के साथ हुई थी। दोनों के एक 10 साल और दूसरा 8 साल का बेटा है। शशि का प्रेमी यादवेंद्र (25) से 1 साल से अफेयर चल रहा था। यादवेंद्र ड्राइवर है और सुनील के ही गांव का है। दोनों के घरों के बीच की दूरी 150 मीटर है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसके बच्चे नहीं हैं।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के मुताबिक मां रामडकेली ने उन्हें शिकायती दी। उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के बाद बहू के चाल-चलन ठीक नहीं लग रहे हैं। वो गांव के यादवेंद्र को घर बुलाती है। दोनों काफी देर तक साथ रहते हैं। उसको बेटे की मौत का जरा भी गम नहीं था। ये सब देखकर मुझे उसपर शक हो रहा है। क्योंकि पहले से ही बहू यादवेंद्र से बात करती है।

एसपी सिटी के मुताबिक उनकी शिकायत के आधार पर उन्होंने केस दर्ज किया। वह जब रामडकेली के घर पहुंचे, तो वहां सास-बहू दोनों मिलीं। घर में तलाशी के दौरान जहर की पुड़िया मिली। पूछने पर पता चला कि ये जहर ऑनलाइन मंगवाया गया था।

पुलिस को शशि के फोन में भी यादवेंद्र के मैसेज और कॉल डिटेल मिली। इसके बाद उन दोनों पर शक गहरा गया। पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों से पूछताछ की, तब उन्होंने अपना जुर्म कबूला।

पत्नी शशि ने पुलिस को बताया कि हम दोनों ने पति सुनील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके लिए ऑनलाइन 150 रुपए का जहर भी मंगाया था। 13 मई को मैंने सुनील को दही में मिलाकर जहर दिया। दही खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सास के साथ मिलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि एक ही दिन में सुनील की तबीयत ठीक हो गई। डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद अगले दिन 14 मई को उसे खिचड़ी में डालकर जहर दे दिया।

इस बाद अस्पताल जाने का मौका नहीं मिला, घर में ही दम तोड़ दिया। एक ही पहले ही अस्पताल से आए थे, इसलिए परिजनों को शक भी नहीं हुआ। इसके बाद पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Exit mobile version