Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एमडीयू के इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्राें से हास्टल खाली करवाने के आदेश वापिस हो:एमडीयू के छात्रों की मांग

रोहतक के एमडीयू नें इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्राें से हास्टल खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। इसका छात्र संगठन आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने विराेध किया और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने भी छात्राें के हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्य ने कहा कि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों से होस्टल खाली करवाना सरासर नाजायज है। यह केवल छात्रों को बेवजह परेशान करने वाला कदम है। स्टूडेंट्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए यूनिवर्सिटी आते है। अनेक तरह की परीक्षाएं होने वाली है। इसके लिए विशेष एकाग्रता की जरूरत है।

लेकिन, इस तरह से सभी छात्र और छात्राओं को होस्टल से जबरन निकालने से सभी छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में भारी दिक्कत आएगी। घर जाने से पढ़ाई की निरंतरता टूट जाती है, जिसको दुबारा बनाने में काफी समय लगता है और मुश्किलें भी आती है। एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि छात्रों की जायज मांग को लेकर गुरुवार काे तीसरी बार एमडीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

एआईडीएसओ ने यूनिवर्सिटी कुलसचिव से मांग की कि बेवजह छात्रों को परेशान करके उनपर आर्थिक बोझ न डाले, उनको पढ़ाई जारी रखने दिया जाए और छात्रों को हॉस्टल से बाहर करने का निर्णय वापस लेकर छात्रों के गार्जियन की भूमिका निभाए। प्रदर्शन में उमेश, हरिओम, सोमू, सोमपाल, अश्वनी, सोनू मनीष, हरीश, विवेक, मनीषा, जयदीप इत्यादि छात्र शामिल हुए।

Exit mobile version