Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल का विरोध:कांग्रेस ने लिखी इलेक्शन कमीशन को चिट्‌ठी; कहा- पोलिंग प्रभावित हो सकती है

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिलने का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को एक चिट्‌ठी लिखी है। उसमें कहा गया है कि राम रहीम जेल से बाहर आया तो चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उसे आचार संहिता के दौरान पैरोल न दी जाए।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के लीगल सेल के केसी भाटिया की ओर से यह चिट्ठी लिखी गई है। कहा गया है कि हरियाणा में राम रहीम का मास बेस है। इसके चलते हरियाणा के चुनावों को डेरा प्रमुख प्रभावित कर सकता है। चिट्ठी में लिखा है कि इससे पहले भी डेरा प्रमुख जेल से पैरोल और फरलो के जरिए बाहर आकर चुनावों को प्रभावित कर चुका है।

इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच सोमवार, 30 सितंबर को चुनाव आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दी थी। हालांकि, आयोग ने 3 शर्तें लगाई हैं। राम रहीम आज (1 अक्टूबर) रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ सकता है।

Exit mobile version