Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

टीचर मर्ज करने का विरोध:मायना के विद्यार्थी ग्रामीणों को लेकर पहुंचे लघु सचिवालय; कसरेठी में भी गांववासियों का धरना !!

रोहतक के गांव मायना के स्कूल स्टाफ के टीचर को मर्ज करने के विरोध में विद्यार्थी व ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने टीचर की पोस्ट को मर्ज ना करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि उनके स्कूलों में टीचर के पद खत्म ना किए जाएं। अगर अध्यापकों को मर्ज किया तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

टीचर की पोस्ट को मर्ज करने पर सरपंच दिनेश, रेनू, शिव, कैलाश, बबीता, कविता, पूनम आदि ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पहले ही अध्यापकों की कमी चल रही है। ऊपर से अब टीचरों को मर्ज किया जा रहा है। जिसका विद्यार्थियों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में सरकार को विद्यार्थियों की चिंता करते हुए उचित कदम उठाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि उनके स्कूल में टीचर को मर्ज ना किया जाए और जरूरत अनुसार टीचरों को भर्ती किया जाए।

गांव कसरेठी के स्कूल को बंद करने के लिए ग्रामीणों ने धरना दिया। साथ ही सरकार से मांग की कि स्कूल को बंद ना किया जाए। वहीं आम आदमी पार्टी भी धरने को समर्थन देने पहुंची। धरने के दौरान नवीन ने कहा कि सरकार ने स्कूल को बंद करने का फरमान जारी किया है। लेकिन सभी ग्रामीण किस भी सूरत में स्कूल बंद नहीं होने देंगे। ग्रामीण खुद के दम पर स्कूल को खुला रखेंगे और चलाएंगे।

Exit mobile version