हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर आज, बस स्टैंड में सरकार द्वारा ठेके पर ली जा रही इलेक्ट्रिक बसें व स्टेज कैरिज प्राइवेट परमिट पॉलसी 2017 के विरोध में दीपक हुडा ,हिम्मत राणा,सोमेश कुंडू,जोगिंदर दुल,जोगिंदर मालिक, राजेश मयना,कर्म सिंह गिल, नरेश नांदल,सुरेश नेहरा की सयुक्त अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया धरने का संचालन जोगिंदर दुल व दीपक हुडा ने किया।धरने में राज्य मोर्चा सद्यस्य विशेष तौर से वीरेंद्र सिंगरोहा, जगदीप लाठर,दिनेश हुडा,अमित महराना, मुख्य रूप से मौजूद रहे थे ।

धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में स्टेज कैरिज पॉलिसी 2017 के तहत 952 रूटों पर असीमित संख्या में परमिट देने की योजना ला रही है ओर 550 इलेक्ट्रिक बसें ठेके पर ले रही हैं। जबकि प्राइवेट बस परमिट देने की मांग न तो आम जनता की है और ना ही रोडवेज कर्मचारियों की है।प्रदेश की आम जनता को रोड़वेज की सरकारी बसो में अपने आप को सुरक्षित समझती हैं। इसीलिए प्रदेश की जनता द्वारा आए दिन अपने हल्के के विधायक/मंत्री महोदय के माध्यम से गांव/शहर में सरकारी बसें चलवाने की मांग की जाती हैं।

जनता की मांग अनुसार मंत्री व विधाक अपने क्षेत्र में सरकार बसे चलवाकर वाहवाही लूटते का काम करते हैं।प्रदेश की जनता आज प्राइवेट बसो की सेवा की भुगत भोगी हैं।सबको पता प्राइवेट बस मालिक केवल अपना निजी हित देखते हैं।प्राइवेट बसों से छात्र-छात्राएं आम जनता बहुत परेशान है। प्राइवेट बस मालिक सरकार के कितने आदेश मानते ये हमने रक्षाबंधन के दिन देखा है ।किस तरह हमारी महिलाओं को जोखिम भरी यात्रा करने पर मजबूर होना। सरकार द्वारा 710 बसें जो किलोमीटर स्किम के तहत ठेके पर ली हुई है उनके परिणाम भी हम सभी के सामने हैं आए दिन इन बसों पर ठेके पर लगे अनुभवहीन चालक जनता की जानमाल से खिलवाड़ कर रहे हैं।किलोमीटर स्कीम के तहत ली गई बसों को ठेका रद्द करके इन बसों को रोडवेज विभाग में शामिल किया जाए।

सांझा मोर्चा सरकार से मांग करता है कि जनता की मांग के अनुसार जनसख्या आधार पर रोडवेज विभाग में सरकारी नई बसे खरीदकर बसों के बेड़े को बढ़ाया जाए। सरकारी नई बसें आने से बेरोजगारी कम होगी।हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा।आप जनता को सुरक्षित परिवहन सेवा मिलेगी। सरकार के खजाने में टैक्स के रूप में राजस्व में बढ़ोतरी होगी। सांझा मोर्चा ने सरकार को स्प्ष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों व कर्मचारियों की जायज मांगो को लागू नही करेगी तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारीसांझा मोर्चा 10 सितंबर को करनाल में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करके आगामी बड़ा आंदोलन करेगा की घोषणा करेगा। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!