रोहतक में रविवार को हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा रोहतक डिपो की बैठक नए बस स्टैंड पर वरिष्ठ सदस्य अमित महराणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 23 अगस्त को हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के आव्हान पर प्रधान सचिव परिवहन विभाग हरियाणा के खिलाफ काली पट्टी बांधकर व काले झंडे लेकर धरने प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत 550 इलेक्ट्रिक बसें लाना चाहती है जिसकी एक बस की कीमत 1.25 करोड़ रुपए है और दूसरी ओर स्टेज कैरीज स्कीम के तहत प्राइवेट बसे लाना चाहती है अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग को बर्बाद करने पर तुली हुई है यह बसे न तो विभाग हित में है और ना ही जनता के हित में है जनता सरकार से हरियाणा रोडवेज बेड़े में साधारण बसों की मांग रही है और सरकार द्वारा तेजी से विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने निजी मार्गो पर 952 के लगभग परमिट देने का प्रयास किया तो रोडवेज कर्मचारी इसे किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं करेगा।
अमित महराणा ने बताया कि हरियाणा सरकार के खिलाफ 10 सितंबर को करनाल में सांझा मोर्चा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर बडे आंदोलन की भी घोषणा भी की जाएगी हम सरकार से मांग करते हैं कि निजी परमिटों पर तुंरत रोक लगाये और कर्मचारियों की मांग पूरी करें बैठक में दीपक हुड्डा, सुमेश कुंडू , सुरेश नेहरा, नरेश नांदल, हिम्मत राणा,जोगेन्द्र मलिक, राजेश, जोगिंदर ढुल, प्रमुख रूप से शामिल रहे।

