हरियाणा के रोहतक में प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में करेक्शन करने के लिए लोगों को मौका दिया गया है। रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए रोहतक के सभी 22 वार्डों में नगर निगम द्वारा कैंप लगाए गए हैं। जहां पर लोग पहुंच रहे हैं, जिनके नाम, फोन नंबर और जमीन रिकॉर्ड में गलती है, उन्हें ठीक किया जा रहा है। इसके बाद लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स भर पाएं।

शनिवार को कैंपों में गलतियां ठीक कराने के लिए 22 वार्डों से 347 आवेदन मिले। जिनमें से ऑनलाइन 123 और ऑफलाइन 224 आवेदन प्राप्त हुए। ऑनलाइन 123 तथा ऑफलाइन 168 आवेदनों का निपटान किया जा चुका है। शेष बचे हुए 56 आवेदनों पर काम हो रहा है।

भी दो दिन लगे कैंप
इससे पहले भी नगर निगम ने 2 दिन कैंप लगाए थे। 1 व 2 जुलाई को प्रत्येक वार्ड में लगाए गए कैंपों में कुल 1166 आवेदक रिकॉर्ड संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें से कुल 660 आवेदनों का कैंप के दौरान तुरंत समाधान कर दिया। वहीं अन्य आवेदनों को पेंडिंग रखा गया, जिनका बाद में समाधान होगा।

यहां लगे कैंप
वार्ड स्थान
1 हिसार बाइपास स्थित शास्त्री नगर के सरकारी स्कूल में
2 इंद्रा कॉलोनी के सरकारी स्कूल में
3 पुराना बस स्टैंड के नजदीक श्री राम धर्मशाला में
4 माता दरवाजा चौक स्थित भरत सिंह धर्मशाला में
5 माता दरवाजा चौक स्थित भरत सिंह धर्मशाला में
6 गोहाना रोड पर पंजाबी शिव धर्मशाला के नजदीक सती भाई साई नाथ आश्रम में
7 रोहड़ रोड़ पर चमनपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में
8 आजादगढ़ स्थित सामुदायिक केंद्र में
9 सेक्टर 3 स्थित सरकारी स्कूल में
10 गांव बलियाणा के दादा बिशादे मंदिर में व अस्थल बोहर पार्षद कार्यालय में
11 सेक्टर 1 स्थित जाट भवन में
12 तिलक नगर स्थित धर्मशाला में
13 झंग कॉलोनी स्थित श्री उमेश्वर मंदिर में
14 गांधी नगर स्थित मातुराम कम्युनिटी सेंटर में
15 आर्य नगर स्थित बाबा मूला संत मंदिर में
16 रेलवे रोड़ स्थित जैन धर्मशाला में
17 पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में
18 जनता कॉलोनी स्थित जागरण पार्क में
19 शिवाजी कॉलोनी की गली नंबर 1 स्थित फाउंडेशन स्कूल में
20 कन्हैली रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में
21 झज्जर चुंगी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में
22 सुनारिया कलां के मैन अड्‌डे पर सरकारी स्कूल

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!