Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सेना में भर्ती के लिए मौका, 22 मार्च तक करें आवेदन

रोहतक मे सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए आगे आएं। भारतीय सेना में अग्निवीर, सिपाही फार्मा, सैनिक नर्सिंग सहायक और आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल ने कहा कि पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन आवेदन करें।

अधिक जानकारी के लिए सेना की वेबसाइट देखी जा सकती है। साथ ही रोहतक सेना भर्ती कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेना युवा महिलाओं और पुरुषों को देश की सेवा करने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। इसमें अनुशासन, एडवेंचर, खेलकूद, सम्मान, आर्थिक सहायता, लीडरशिप को निखारने का मौका है। युवा महिला और पुरुष देश की सेवा और रक्षा करने के लिए भारतीय सेना से जुड़ें। स्वयं और देश को सुदृढ़ व संपन्न बनाएं।

Exit mobile version