Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के ITI में खाली सीटों पर दाखिले का मौका:30 सितंबर तक आवेदन, मेरिट के आधार पर सीधा प्रवेश, 10 हजार सीटें खाली

हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट आईटीआई (ITI) में दाखिला का एक और मौका स्टूडेंट्स को दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए ‘ऑन दा स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो अभी तक आईटीआई में दाखिला नहीं ले पाए हैं। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर लगभग 400 आईटीआई में 10 हजार के करीब सीटें खाली हैं।

निदेशालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ‘ऑन दा स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया 15 से 30 सितंबर तक संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी। नए आवेदन 13 सितंबर से भरे जा सकते हैं। यह दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।

इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संस्थान में जमा करवाएं और अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने के लिए संस्थान में स्वयं उपस्थित हों। मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है और संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या भी दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।

प्रदेश में कुछ आईटीआई में खाली सीटों का विवरण…

सत्र 2025-26 के दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.itiharyana.gov.in पर जाएं या @HaryanaITIs को ट्विटर पर फॉलो करें।

Exit mobile version