Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा से खाटूश्याम व जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, फटाफट चेक करें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है।

ट्रेन नंबर 09731, रेवाडी- रींगस स्पेशल 31 अगस्त तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात्रि 1:50 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09732, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर तक रींगस से रात 2:10 बजे रवाना होकर सुबह 5: 20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के संचालन का विशेष लाभ मिलेगा.

बीच रास्ते यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Exit mobile version