रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-2 स्थानो से 02 युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से कुल 13 बोतल, 22 अध्धे व 36 पव्वे देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना शहर निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने सैनीवास मौहल्ला के पास से युवक को अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक की पहचान प्रवीण पुत्र अशोक निवासी सैनीवास मौहल्ला के रुप मे हुई। युवक के पास से 03 बोतल, 14 अध्धे व 36 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 501/2025 अंकित किया गया।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि पीएसआई मुकेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने सुनारिया रोड कट के पास से शमशेर पुत्र मामन निवासी सुनारिया को 10 बोतल व 8 अध्धे देसी शराब सहित काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 554/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
