Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में CIA-1 की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार; एक देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

   रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने शिवाजी कालोनी एरिया से युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देशी पिस्तौल व 08 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि विकास सांगवान के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम झज्जर रोड नजदीक शिवाजी कॉलोनी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये मायना नहर पुल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान साहिल पुत्र सेवासिंह निवासी जनता कॉलोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 08 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 415/2026 अंकित किया गया है।
Exit mobile version