प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त को हरियाणा में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री ग्रेटर फरीदाबाद के Sector-88 में बने 2600 बैड के अमृता हॉस्पिटल के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे। माता अमृतानन्दमयी देवी मठ ने इस हॉस्पिटल को बनाया गया है तथा इसका संचालन किया जा रहा है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में माता अमृतानन्दमयी देवी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित होंगे।आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम, संस्था के कार्यकलाप और अस्पताल के बारे में सूचना साझा की जाएगी।

इसमें अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजीव के सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के इस अमृता अस्पताल से चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। Hospital ज़ब पूरी क्षमतामें शुरू होगा तो 10 हजार कर्मचारियों और 800 चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। उद्घाटन से पहले 19 अगस्त को 30 महिला पुजारी और 28 पुरुष पुजारी मिलकर 108 यज्ञ करेंगे।

अस्पताल के प्रिंसिपल एडवाइजर एवं एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर सत्यानन्द मिश्रा ने बताया कि अमृता अस्पताल 14 मंजिल का होगा तथा यह एक करोड़ वर्ग फुट से अधिक में विकसित होगा। इसके लिए 133 एकड़ भूमि खरीदी गई है। अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर, ऑन्कोलॉजी, कार्डियेक, न्यूरो, गैस्ट्रो, नल, बोन डिजीज, ट्रामा, Transplant मिलाकर कुल 81 तरह की Specialities दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त संक्रामक रोग के लिए देश का सबसे बड़ा Dapartment बनाया गया है।

अस्पताल Paperless कार्यकारिणी पर आधारित होगा. विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 August को लालकिला की प्राचीर से अनुसंधान का मंत्र देश के साथ साझा किया है। अमृता अस्पताल में 7 मंजिल की बिल्डिंग अनुसंधान के लिए दी गई है। हॉस्पिटल के निर्माण से ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों को अनेक प्रकार के फायदे होंगे। यहां एंप्लॉयमेंट, मार्केट और किरायेदारी के कामों में भी इजाफा होगा. नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के Private Sector के बड़े अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। हमने सभी तैयारियों की समीक्षा की है। प्रशासन की तरफ से अपने स्तर पर सभी काम पूरे कर लिए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!