Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 26 मई को फलों की फसल की खुली नीलामी: HTGH फार्म में 469 फलदार पौधे शामिल, DC सचिन गुप्ता ने दी जानकारी


रोहतक, 17 मई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा समरगोपालपुर स्थित एचटीजीएच फार्म में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न फलों की फसल की खुली नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इस सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर बोली लगा सकते हैं। नीलामी में कुल 469 फलदार पौधे शामिल किए गए हैं, जिनमें 316 अमरूद, 77 बेर, 65 अनार तथा 11 नींबू के पौधे शामिल हैं।
सचिन गुप्ता ने बताया कि यह खुली नीलामी 26 मई 2026 को प्रात: 11 बजे एचटीजीएच, समरगोपालपुर के नर्सरी प्रांगण में होगी। नीलामी की अध्यक्षता विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्म प्रकाश करेंगे। नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोलीदाताओं को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आधार कार्ड के किसी भी व्यक्ति को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सुबह 11 बजे के बाद किसी भी बोलीदाता को नीलामी में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। असफल बोलीदाताओं की धरोहर राशि नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद वापस कर दी जाएगी। अन्य नियम एवं शर्तें मौके पर ही सुनाकर तय की जाएंगी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदन लाल ने बताया कि नीलामी संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति समरगोपालपुर स्थित एचटीजीएच के उद्यान विकास अधिकारी ज्वाला सिंह से मोबाइल नंबर 80594-57861 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version