Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पीजीआई में ओपीडी आज से सुबह 9 बजे शुरू

रोहतक | पीजीआईएमएस की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया है। जनसंपर्क विभागीय इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि गुरुवार से ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अब ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू होगी। ओपीडी कार्ड सुबह 8:30 बजे से बनने शुरू होंगे और दोपहर 1:00 तक बनेंगे। जिन मरीजों के कार्ड 1 बजे तक बन जाएंगे, उन सभी मरीजों को चिकित्सक देखेंगे। ओटी का समय 9 से 3 बजे का हो गया है।

Exit mobile version