Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI में OPD अनिश्चितकालीन के लिए बंद-MBBS स्टूडेंट्स बैठे भूख हड़ताल पर- 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो करेंगे आमरण अनशन

रोहतक के PGIMS में 24 दिन से लगातार बॉन्ड पालिसी के विरोध में MBBS स्टूडेंट ने आज भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि आज 10 MBBS स्टूडेंट का प्रतिनिधिमंडल भूख हड़ताल पर बैठ चुका है। वहीं चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही मांग नहीं मानी गई तो अन्य MBBS स्टूडेंट भी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

इधर, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) ने OPD व वार्ड सेवाएं बंद कर दी हैं। जिस कारण मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरडीए के चिकित्सक MBBS स्टूडेंट के समर्थन में आ गया है। उन्होंने कहा कि जब तक MBBS स्टूडेंट की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे ओपीडी व वार्ड सेवाएं बंद रखेंगे। साथ ही 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर देंगे।

आरडीए प्रधान डॉ. अंकित गुलिया ने कहा कि वे MBBS स्टूडेंट के साथ हैं। सरकार को चाहिए कि MBBS स्टूडेंट पर 40 लाख की फीस गलत तरीके से थोपी गई है। छात्रों के समर्थन में ओपीडी व वार्ड सेवाएं बंद की है। वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है।

MBBS स्टूडेंट अब नर्सिंग एसोसिएशन के साथ की बैठक करेंगे। नर्सिंग एसोसिएशन से भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। ताकि हड़ताल को सफल बनाया जा सके। वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) से भी समर्थन मांगा जा रहा है। साथ ही एमडीयू की कक्षाएं बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।

MBBS स्टूडेंट का धरना पिछले 24 दिन से जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Exit mobile version