हरियाणा के 5 बार CM रहे ओपी चौटाला की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा मंगलवार (31 दिसंबर) को सिरसा के चौटाला गांव में हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, CM नायब सैनी, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी पहुंचे। उन्होंने चौटाला के हरियाणा की राजनीति में दिए योगदान को याद किया।
सभा में ओपी चौटाला के जीवन पर 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसके अंत में ओपी चौटाला का अभय चौटाला को इनेलो का उत्तराधिकारी घोषित करने का पुराना वीडियो भी दिखाया गया।
इस सभा में किसान नेता राकेश टिकैत ने पूरे परिवार को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का ही नारा है कि ‘बंटोगे तो कटोगे’, इसलिए परिवार को इकट्ठा होना चाहिए।
चौटाला की श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने क्या कहा…
CM सैनी बोले- चौटाला के रास्ते पर चलेंगे सभा में CM नायब सैनी ने कहा- ”ओपी चौटाला का पूरा जीवन खुली किताब रहा है। उन्होंने हरियाणा के लिए संघर्ष किया, विकास को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने गौरवशाली जीवन व्यतीत किया और हमें दिशा देकर गए। ऐसी दिवंगत आत्मा, जिनसे हमें भी सीखने को मिलता है। उन्होंने समाज हित में अपना पूरा योगदान दिया। वे हमें रास्ता देकर गए हैं, हम सब उस पर मिलकर चलेंगे।”
राज्यपाल दत्तात्रेय बोले- चौटाला ने पानी के लिए संघर्ष किया हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा- ”ओमप्रकाश चौटाला बहुत ही महान व्यक्ति थे। वह 5 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हरियाणा के पानी के लिए जो संघर्ष किया है, वह इतिहास में लिखा हुआ है। मैं जब 1998 में मंत्री था तो ओपी चौटाला मुख्यमंत्री थे। NCR की मीटिंग में भी चौटाला आए थे। उन्होंने जोरदार ढंग से हरियाणा के हित की बातें रखी थीं।”
पिता को याद करते हुए अभय चौटाला की 4 अहम बातें…
1. पिता का साया उठना दुनिया का सबसे बड़ा दुख
2. इस उम्र में अपनी सेहत की चिंता छोड़ कार्यकर्ताओं से मिलते थे
3. कार्यकर्ताओं के नंबर आज भी याद थे
4. पूर्व PM ने उनके काम की तारीफ की थी
गवर्नर ने कहा- हरियाणा को पानी दिलाने में चौटाला का योगदान
सुखबीर बादल ने कहा- चौटाला ने किसानों की लड़ाई लड़ी
