Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मां-बाप का इकलौता बेटा लापता:नहर के पास बाइक-कपड़े मिले, 2 थानों में उलझे परिजन, रोते हुए पिता बोला- लड़के को ढूंढ दो

रोहतक से मां-बाप का इकलौता बेटा लापता हो गया। उसकी बाइक, मोबाइल व कपड़े नहर के पास मिले। वहीं युवक के पिता ने बिलखते हुए अपने बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई। परिवार वालों ने कहा कि वे 2 थानों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही।

गांव सिंहपुरा कलां निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका इकलौता बेटा करीब 27 वर्षीय रवि MPHW का कोर्स करता है। उसका बेटा 15 जुलाई को सुबह 10 बजे घर से मोटरसाइकिल पर अपने मामा के घर सेक्टर-3 में जाने के लिए निकला था। लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा। रात को जब फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया।

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके बेटे का मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व कपड़े गांव बोहर के पास जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास लावारिस अवस्था में मिले। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। लेकिन वहां पर उसका बेटा नहीं मिला। उसके बेटे की अंतिम लोकेशन दिल्ली बाइपास की दिखाई है।

सिंहपुरा के सरपंच सुमित ने बताया कि रवि गुम होने के बाद वह पहले बहु अकबरपुर में गए और बाद में अर्बन एस्टेट थाने में भी गए। लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने परिवार वालों को धक्के खिलाए और कोई भी कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने के कारण वे सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी से मिले। उन्होंने कहा कि बच्चे को जल्द से जल्द तलाश करें।

Exit mobile version