जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख बंकर में हुए ब्लास्ट में हरियाणा के रेवाड़ी जिला निवासी सूबेदार मेजर शमशेर सिंह चौहान शहीद हो गए है। उनके शहीद होने पर पैतृक गांव रतनथल में शोक की लहर है। आज उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। ग्रामीणों ने अपने लाल शमशेर सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए खास तैयारी की हैं। गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शमशेर 3 बहनों के इकलौते भाई थे।

 रतनथल के निवर्तमान सरपंच जयभगवान ने बताया कि शमशेर सेना की यूनिट 22 मेक का जवान थे और लेह लद्दाख के तागसे में तैनात थे। 2 जनवरी की रात को अचानक उनके बंकर में ब्लास्ट हो गया था और सूबेदार मेजर शमशेर सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। खुद घायल होकर शमशेर सिंह अपने साथी जवानों को बचाने में कामयाब रहे। उनको गंभीर हालत में आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शमशेर सिंह गुरुवार को शहीद हुए। शमशेर सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर है।

बता दें कि शहीद सूबेदार मेजर शमशेर सिंह के पिता भवानी सिंह भी सेना में थे और कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता कैप्टन भवानी सिंह के अतिरिक्त परिवार में मां कमलेश देवी, पत्नी रजनी देवी, 18 वर्षीय बेटा प्रयाग, 13 वर्षीय बेटी धानिया व 12 वर्षीय बेटी फाल्गुनी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!