Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में डाटा अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सेवाएं बहाल:सरल पोर्टल समेत 1000 से ज्यादा का काम फिर से शुरू, देर रात से थी बंद

हरियाणा में डाटा अपग्रेड के लिए बंद की गई सभी सरकारी वेबसाइट 26 जनवरी की शाम से पूरी तरह बहाल हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी की मध्यरात्रि से सरल हरियाणा पोर्टल, फैमिली आईडी और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं को डाटा अपग्रेडेशन के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

इस दौरान एक हजार से ज्यादा महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं प्रभावित हुईं, जिनमें सरल हरियाणा, फैमिली आईडी, राशन कार्ड, ई-टिकटिंग और हर घर गृहणी जैसी लोकप्रिय सेवाएं शामिल थीं। हिसार कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विकास वर्मा के अनुसार, सभी वेबसाइटें अब पूर्ववत कार्य कर रही हैं और नागरिक अपनी आवश्यक सेवाओं का फायदा ऑनलाइन उठा सकते हैं।

डाटा अपग्रेडेशन का यह कार्य सरकारी डिजिटल सेवाओं को और अधिक कुशल एवं सुरक्षित बनाने के लिए किया गया। यह कदम प्रदेश सरकार की डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

Exit mobile version