रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के बीएड प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के इंटरनल एसेसमेंट अवार्ड्स अपलोड करने के लिए ऑनलाइन पैनल 13 अगस्त से ओपन होगा। परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिन्धु ने बताया कि एमडीयू से संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य 13 अगस्त से 1 सितंबर तक बीएड प्रथम वर्ष के इंटर्नल एसेसमेंट अवार्ड्स विश्वविद्यालय पैनल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। 1 सितंबर के बाद उपरोक्त पाठ्यक्रम के इंटरनल एसेसमेंट अवार्ड्स स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
MDU में विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों, एमडीयू-सीपीएएस, गुरूग्राम तथा संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। डीन, एकेडमिक एफेयरस प्रो. नवरतन शर्मा ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रमों का विवरण तथा प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध है।
डीन प्रो. नवरतन शर्मा की अध्यक्षता में पीजी प्रवेश प्रक्रिया तथा इसी सत्र में पीजी डिप्लोमा इन प्रवेश विवरणिका संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीन, कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, डीन हूमैनिटी एण्ड आर्ट्स प्रो. हरीश कुमार, प्रो. पुष्पा दहिया, प्रो. युद्धवीर सिंह, प्रो. राहुल ऋषि आदि शामिल हुए।

