Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Fraud: गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेने से रोहतक में युवक से हुई 54000 की ऑनलाइन ठगी: मोबाइल पर एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करवा हड़पे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के कलानौर निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड में कुछ सुधार करवाने थे जिसके लिए उन्होंने गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का नंबर ले कॉल की। उधर से बोल रहे युवक ने खुद को बैंक का कस्टमर अधिकारी बताते हुए उनके फोन पर एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।

उन्होंने ऐप डाउनलोड किया तो थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 54600 रुपए कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। रुपए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही निकाले गए थे। उन्होंने बैंक को सूचित किया। वहां से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

शिकायतकर्ता गौरव ने बताया कि उन्हें ऐप की जानकारी नहीं थी। उन्हें नहीं पता था कि इसे डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो जाएगा। वहीं मामले में कलानौर थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित से आरोपी के फोन नंबर व अन्य डिटेल लेकर उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version