Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Fraud : रोहतक में महिला से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की 7 लाख रुपए ठगी:सोशल मीडिया पर मिला था लिंक

रोहतक की चिन्योट कॉलोनी निवासी डेजी ने साइबर क्राइम थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 20 मार्च को उसने सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग की वीडियो देखी। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर को एक ग्रुप में जोड़ा। जिसमें ट्रेडिंग के संबंध में क्लास देनी शुरू की। इस दौरान लिंक प्राप्त हुए। इन लिंक पर क्लीक किया तो एक एप की जानकारी मिली। जिसमें उन्होंने एक ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया।

उन्होंने बताया कि शेयर ट्रेडिंग के लिए 5 प्रतिशत छूट का ऑफर दिया। उसने पहली बार 50 हजार रुपए डिपोजिट किए। जिसके बाद उसे झांसे में लेकर ग्रुप में बताए अनुसार शेयर खरीदने के नाम पर खाते से पैसे डलवाते रहे। उन्होंने 2 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 13 ट्रांजेक्शन में कुल 7 लाख रुपए डलवाए।

जब उसने अकाउंट में दिख रही रकम निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकली। साथ ही कहा कि 5 लाख 19 हजार 486 रुपए जमा करवाएं और पूरी रमक निकाल लें। शक होने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version