रोहतक के विशाल नगर की युवती से साइबर ठग ने 52 हजार रुपए ठग लिए। विशाल नगर निवासी मोनिका मलिक ने बताया कि 6 मई को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उसके पापा के पास बैठा है। आपका नंबर आपके पापा ने दिया है। आपके नंबर पर 12500 रुपए भेजने हैं। बात होने के बाद 10 हजार रुपए का एक मैसेज आया। इसके बाद 25 हजार रुपए का एक और मैसेज आया। इसके बाद फिर से कॉल करके कहा कि आपके पास 2500 रुपए भेजने थे।
गलती से 25000 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। इस पर पीड़िता ने 2250 वापस करने के लिए कहा गया। इसके बाद उसके खाते से 52 हजार रुपए कट गए। तब पीड़िता को साइबर ठगी होने के बारे में पता चला। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

