Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Froud :रोहतक में 1.57 लाख की हुई ठगी ,पेटीएम बंद होने का दिखाया डर, अपडेट के नाम पर जानकारी लेकर अकाउंट साफ किया

रोहतक में 1.57 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पहले पेटीएम बंद होने का डर दिखाया और बाद में अपडेट करने के नाम पर दो बैंक खातों की जानकारी ले ली। दोनों बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए से अधिक धोखाधड़ी की। जब पीड़ित को इसका पता लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी।

रोहतक के सलारा मोहल्ला निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आपका पेटीएम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। मैसेज के साथ ही एक लिंक भी दिया हुआ था। जिस पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने बताया कि जब उसने मैसेज देखा तो उस लिंक पर क्लीक किया तो उसे एक OTP मिला। OTP डालने के बाद भी अकाउंट अपडेट नहीं हुआ। इसके बाद एक फोन आया। जिसने खुद को पेटीएम सर्विस से बताया। साथ ही सामने वाले ने पेटीएम अपडेट करने में सहायता करने की बात कही।

लक्ष्मी नारायण ने बताया कि जैसे सामने वाले ने बताया वैसे-वैसे वह करता गया। पहले पेटीएम की जानकारी ली और फिर डेबिट कार्ड की। कुछ समय बाद कहा कि कार्ड लिंक नहीं हो पा रहा, इसलिए दूसरे बैंक की जानकारी मांगी। जिसके बाद दूसरे SBI बैंक के अकाउंट की डिटेल ले ली।

उन्होंने बताया कि फोन पर सामने वाले ने प्ले स्टोर से टीम व्यूअर इंस्टॉल करने की बात कही। टीम व्यूअर इंस्टॉल करने के बाद नेट बेंकिंग की आईडी व पासवर्ड मांगे। कुछ समय बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसे समझ में आया कि किसी ने उसको बातों में उलझाकर उसके साथ साइबर ठगी की है।

जब उसने अपने अकाउंट चेक किए तो पाया कि उसके दोनों खातों से 1 लाख 57 हजार 76 रुपए (एक बैंक अकाउंट से 1 लाख 47 हजार 176 रुपए व दूसरे खाते से 9900 रुपए) निकाले गए हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version