रोहतक के कलानौर निवासी किसान से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसान के पास ना तो कोई OTP आया और ना ही किसी ने कुछ पूछा। यहां तक कि बैंक का ATM भी घर पर ही रखा है। लेकिन फोन पर से कटने के मैसेज मिले। जिसे देखकर किसान भी कुछ समझ नहीं पाया।

जिसके बाद पीड़ित ने बैंक का दरवाजा खड़खड़ाया। धोखाधड़ी कलानौर के वार्ड नंबर 13 निवासी हरीश बत्रा के साथ हुई है। उन्होंने बताया कि जब उसे करीब 30 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली तो वह बैंक पहुंचा। जहां पर बैंक खाते में मौजूद करीब 47 हजार रुपए खुद निकाल लिए। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस व बैंक में की।

कलानौर के वार्ड नंबर 13 निवासी हरीश बत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने PNB बैंक में खाता खुलवाया हुआ है। उसे मोबाइल पर दो दिन में तीन बार पैसे कटने के मैसेज मिले। उन्हें देखा तो पाया कि 28 नवंबर की रात को 10 हजार रुपए निकाले गए हैं। वहीं 29 नवंबर को उसके खाते से दो बार में 20 हजार (एक बार 10 हजार व दूसरी बार 9999) रुपए कटे हैं।

उन्होंने बताया कि पैसे कटने की जानकारी मिलते ही व बैंक में पहुंचा। उस समय उसके खाते में करीब 47 हजार रुपए थे। पहले उन्होंने अपने बैंक खाते में मौजूद रुपए निकाले, ताकि उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इसके बाद इस धोखाधड़ी की शिकायत बैंक में भी की गई। किसी ने उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की है।

हरीश बत्रा ने कहा कि जब उसके बैंक खाते से रुपए कटे उस समय फोन पर कोई भी OTP नहीं आया। वहीं उसका ATM कार्ड भी घर पर रखा हुआ है। उससे भी पैसे नहीं निकाले गए। लेकिन खाते से रुपए निकालने का मैसेज फोन पर आ गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!