Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ONLINE FRAUD :रोहतक में दो लोगो से हुई साइबर ठगी ; युवक से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर टास्क देकर 1.10 लाख ठगे, तो दूसरे मामले में महिला के खाते से उड़ाए 20 हजार

रोहतक में एक महिला सहित दो लोगों से साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। जहां एक व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया और 1 लाख 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। वहीं महिला के खाते से धोखाधड़ी करके 20 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों ने मामलों की शिकायत पुलिस को दी है।

पहला मामला: रोहतक के उत्तम विहार निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास पार्ट टाइम जॉब के लिए वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक दिया गया था। जिस पर क्लिक करके अकाउंट बनाया। साथ ही उसमें पीड़ित को 8 टास्क दिए। जिन्हें पूरा करने पर कमीशन आना था। प्रत्येक टास्क पर धन राशि बढ़ते गई।उसने बताया कि 8 टास्क पूरा होने पर उसके 1 लाख 10 हजार रुपए बैंक से जा चुके थे। पहले टास्क के लिए 500 रुपए, दूसरे के लिए 1500 रुपए, तीसरे के लिए 3 हजार रुपए, चौथे के लिए 5400 रुपए, पांचवें के लिए 13 हजार 874 रुपए, छठे टास्क के लिए 33 हजार रुपए कटे। वहीं उसकी पत्नी के अकाउंट से 53 हजार रुपए कटे।ठगी का पता लगा तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कार्रवाई की जा रही है।

दूसरा मामला:गांव मोरखेड़ी निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एसबीआई सांपला में बैंक खाता खुलवाया हुआ है। जब वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गई तो पता लगा कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 10-10 हजार रुपए निकाल लिए। उसके साथ 20 हजार रुपए की ठगी हुई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version