Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Froud : रोहतक में KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी,2 बार में 31 रुपये ठगे, बैंक खाता अपडेट करते समय आया था मैसेज

रोहतक में KYC अपडेट करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने बैंक खाता अपडेट करने वाले को निशाना बनाया। पहले उसके पास KYC अपडेट करवाने का एसएमएस भेजा। जब पीड़ित ने सभी दस्तावेज अपडेट कर दिए तो ठगी का शिकार बना लिया।

रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी राकेश रोहिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 1 दिसंबर को अपने मोबाइल नंबर पर अपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता अपडेट कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर SMS आया कि KYC अपडेट करें जो पैन कार्ड, आधार कार्ड, ई-मेल आईडी अपडेट कर दी।

उन्होंने बताया कि जानकारी अपडेट करते ही 2 बार धोखाधड़ी करके रुपए निकाले गए हैं। पहली बार में 23,456 रुपए निकाले। वहीं दूसरी बार में 7,388 रुपए निकाले गए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह ठगी की है। धोखाधड़ी से कुल 30 हजार 844 रुपए की पीड़ित के साथ ठगी की गई है।

जब राकेश रोहिला को पैसे कटने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपना खाता संभाला, लेकिन उससे पहले पैसे कट चुके थे। जिसकी बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version