Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑनलाइन ठगी:क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपए की गई ठगी,न SMS आया न नोटिफिकेशन

रोहतक में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपए की ठगी की गई है, जिसका पीड़ित को भी पता नहीं चल पाया, क्योंकि न तो उसे SMS प्राप्त हुआ और न ही कोई नोटिफिकेशन। धोखाधड़ी का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़ित ने भुगतान के लिए बिल निकाला।

धोखाधड़ी का पता लगते ही पीड़ित न्याय के लिए दौड़ पड़ा। पहले कस्टमर केयर में फोन करके मामले की शिकायत दी। पुलिस को भी शिकायत दी गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

रोहतक के गांधी नगर निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जिससे 7 सितंबर को 49072 रुपए का लेन देन किया गया। अकाउंट क्रेडिट से डेबिट हो गया, लेकिन इसकी सूचना तक नहीं मिली। कोई भी SMS तक प्राप्त नहीं हुआ और नोटिफिकेशन भी नहीं मिला।

धोखाधड़ी का पता उस समय चला, जब 25 सितंबर को बलदेव ने भुगतान के लिए बिल डाउनलोड किया। जब लेनदेन का लेखा चैक किया तो कस्टमर केयर से संपर्क किया और इसकी शिकायत दी। अपने स्तर पर मामले में कार्रवाई के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

Exit mobile version