Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Froud :रोहतक में फौजी बनकर 1.20 लाख ठगे:महाराष्ट्र में फ्लैट किराए पर लेने का दिया झांसा, पैसे वापसी के नाम पर भी ठगी

रोहतक के सेक्टर 3 निवासी से महाराष्ट्र में फ्लैट किराए पर लेने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित अपने फ्लैट को किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। उनके पास ठग ने भारतीय सेना का जवान बनकर संपर्क किया। उसने फ्लैट मालिक को फ्लैट किराए पर लेने और 2 महीने का किराया एडवांस देने की बात कही।

इसके बाद ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित से एक-एक करके कुल 6 ट्रांजेक्शन में 1 लाख 20 हजार से अधिक रुपये की धोखाधड़ी की है। जैसे ही शुरुआत में 24 हजार ठगे, तो उसके बाद पैसे वापसी के नाम करीब एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महाराष्ट्र के जिला सांगली निवासी संतोष कुंभार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के सेक्टर 3 में रहता है। उन्होंने कहा कि उनका एक फ्लैट महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। उस फ्लैट को किराए पर देने के लिए उन्होंने एक एप्लिकेशन पर विज्ञापन भी दिया हुआ था। जिसके साथ मोबाइल नंबर भी दिया था।

उसने बताया कि विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर फोन आया। जिसमें सामने वाले ने अपना नाम रणदीप सिंह बताया और खुद को सेना का जवान कह रहा था। बातचीत के दौरान उसने फ्लैट का 2 माह का किराया एडवांस सिक्योरिटी के रूप में 24 हजार देने को लेकर बातचीत हुई थी।

संतोष कुंभार ने कहा कि उसके पास दोबारा से फोन आया। जिसके बाद वाट्सऐप पर अपने पहचान पत्र की जानकारी भेजी। जिसे देखकर भरोसा हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने वाट्सऐप कॉल की और भुगतान करने के लिए गूगल-पे खुलवाया। जिसमें 24 हजार रुपए की डिटेल भरवाई। जिसके बाद SBI बैंक खाते से 24 हजार रुपए कट गए।

पैसे वापस करने का झांसा देकर 24 हजार रुपए, 14,986 रुपए, 2,957 रुपए, 30 हजार रुपए, 25 हजार रुपए की अलग-अलग पेमेंट ली। जब भी उनसे बात हुई तो वे पैसे वापस देने की बात कर रहे थे। लेकिन उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। उससे धोखाधड़ी करके 1 लाख 20 हजार 943 रुपए की ठगी की गई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version